पिकअप समेत 11 मवेशी व स्कॉट कर रही कार जब्त
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस को देख तस्कर गाड़ी खड़ी कर भाग निकले
विज्ञापन
रायडीह
. पुलिस ने सोमवार की अहले सुबह थाना से महज पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित भलमंडा गांव से एक पिकअप वाहन (जेएच01एफबी-2803) समेत उस पर लदे 11 पशुओं को जब्त किया. वहीं पिकअप वाहन को स्कॉट कर रहे एक कार (जेएच01सीए-6483) को भी जब्त किया है. थानेदार कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में पशुओं को लादकर छत्तीसगढ़ से गुमला के बूचड़ खाना ले जाया जा रहा है. जिसका स्कॉट एक कार से किया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने सिलम घाटी के समीप वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान अहले सुबह एक कार आती दिखी. पुलिस को देख कार चालक कार घुमा कर पीछे भागने लगा. पुलिस ने पीछा किया, तो भलमंडा के समीप कार व पिकअप खड़े मिले. दोनों वाहन के चालक फरार थे. जांच करने पर पिकअप वाहन में 11 पशु लदे मिले. जिसमें एक पशु मृत था. दोनों वाहनों व पशुओं को जब्त कर थाना लाया गया. जहां चालक व दोनों वाहन के मालिक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी. वहीं पशुओं को ग्रामीणों के बीच जिम्मेनामा पर बांट दिया गया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन