गुमला जिले में चार हादसों में 11 लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

गुमला जिले में चार हादसों में 11 लोग घायल

विज्ञापन

गुमला. जिले में चार अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 11 लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. सभी हादसे बाइक से हुए हैं. बसिया. थाना के बंबियारी डीपाटोली निवासी बासिट कुल्लू, बासिल धनवार और सूचित धनवार तीनों अनियंत्रित बाइक से कोयली बिकमा के समीप गिर कर घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बसिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सूचित धनवार को गुमला रेफर कर दिया गया. जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. परिजन ने बताया कि तीनों अपनी बाइक से कामडरा के कोयली मेला देखने गये थे. वहां से देर दोपहर लौटने के क्रम में दुर्घटना घटी. इधर, बसिया थाना के डोंगा पहाड़ निवासी संदीप लोहार के आठ वर्षीय पुत्र दुर्गा लोहार 26 जनवरी के दिन खेलने के दौरान चबूतरे से गिर कर घायल हो गये, जिसका उपचार परिजन आर्थिक तंगी व गरीबों के कारण गांव में ही कर रहे थे. जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो बसिया रेफरल अस्पताल लेकर आये, जहां प्राथमिक उपचार कर गुमला रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों ने कहा कि पैर में इन्फेक्शन हो गया है. इसके बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. चैनपुर. थाना के लुपुंग पाठ निवासी 25 वर्षीय ऑस्कर आइंद अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार को जा रहा था, तभी भाड़िया पटगांव के पास अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया. जिससे तीनों बाइक सवार घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद ऑस्कर को बेहतर इलाज के लिए गुमला रेफर कर दिया गया. गुमला. थाना के फोरी रोड स्थित इरो नहर के पास ट्रिपल लोड बाइक सवार ने पैदल चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी. घटना में कांशीटोली निवासी 50 वर्षीय झलक राम गंभीर रूप से घायल हो गया. बाइक सवार हुडको टोली निवासी 26 वर्षीय सोनू पांडा, खरका निवासी 25 वर्षीय प्रदीप उरांव और 16 वर्षीय मनीष उरांव गंभीर रूप से घायल है. स्थानीय लोगों की मदद से चार घायलों को सदर अस्पताल लाया गया.

महिला ने की आत्महत्या का प्रयास

कसीरा गांव निवासी 24 वर्षीय महिला ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. सोमवार की शाम पांच बजे परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आये, जहां उसका इलाज चल रहा है. महिला का बेटा घर के बाहर खेल रहा था. इस क्रम में वह गिर गया, जिसे चोट लगी. इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया. पति ने कहा एक संभाल नहीं पाती हो, इस बात को लेकर महिला आक्रोशित हो गयी और घर में रखें कीटनाशकों को खाकर आत्महत्या का प्रयास किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola