दो साल से लटका था 11 हजार वोल्ट का तार, चपेट में आकर युवक झुलसा

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बहराइच में बिजली विभाग की घोर लापरवाही. दो साल से लटक रहे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आकर युवक झुलसा. ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पथरगामा.  घाट कुराबा पंचायत अंतर्गत झिकटिया गांव के समीप बहियार में बिजली विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार झिकटिया गांव निवासी 40 वर्षीय आशीष यादव गांव के बगल बहियार स्थित खेत में घास काटने गया था. घास काटकर लौटने के दौरान बहियार में लटक रहे 11 हजार वोल्ट के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से उसका सिर झुलस गया.

विज्ञापन

घास काटकर लौट रहा था युवक, लटकते तार की चपेट में आया

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में घायल आशीष यादव को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया.

ग्रामीणों का दावा- दो साल से लटका है 11 हजार वोल्ट का तार

ग्रामीणों ने बताया कि बहियार के खेतों में पिछले दो साल से 11 हजार वोल्ट का तार लटका हुआ है. ग्रामीणों के अनुसार इस संबंध में कई बार बिजली विभाग के साथ स्थानीय बिजली मिस्त्री को भी लिखित और मौखिक सूचना दी जा चुकी है.

सूचना के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद अब तक बिजली विभाग के पदाधिकारियों की ओर से तार को दुरुस्त कराने की दिशा में कार्रवाई नहीं की गयी. लोगों का आरोप है कि विभाग की अनदेखी के कारण ही यह दुर्घटना हुई.

जांच और दोषी पर कार्रवाई की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola