31 मई को पोलिंग कर्मियों को सिकटिया स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज से मिलेगा इवीएम

सुबह 6 बजे से ही कॉलेज पहुंचने को कहा गया है
गोड्डा डीसी सह निर्वाची पदाधिकारी जिशान कमर ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए चुनाव कार्य में लगाये गये सभी मतदान कर्मियों पीठासीन पदाधिकारी सहित प्रथम, द्वितीय व तृतीय पोलिंग पार्टियों को 31 मई को सिकटिया स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचने का निर्देश दिया गया है. कर्मियों को हर हाल में सुबह 6 बजे से ही कॉलेज पहुंचने को कहा गया है. दिये गये निर्देश में बताया गया है कि यदि कर्मी सुबह 6 बजे तक आकर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराते हैं तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए संबंधित कार्यालय प्रधान तथा संबंधित मतदान पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेवार होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










