ePaper

बसडीहा गांव में पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ सोहराय

Updated at : 07 Jan 2025 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
बसडीहा गांव में पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ सोहराय

जाहेर स्थान एवं मांझी स्थान में विधि-विधान से की गयी पूजा-अर्चना

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के लौहंडिया बाजार पंचायत के बसडीहा गांव में आदिवासी रीति-रिवाज एवं विधि-विधान से पूजा अर्चना कर सोहराय पर्व शुरू हो गया. ग्राम प्रधान अनपा किस्कू ने बताया कि आदिवासी समुदाय का महत्वपूर्ण पर्व सोहराय है. यह पर्व सात दिन तक मनाया जाता है. आदिवासी समुदाय के लोगों द्वारा पर्व के दौरान जाहेर स्थान एवं मांझी स्थान में विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया गया. ग्रामीण सेट मुर्मू ने बताया कि मंगलवार को स्नान के बाद झील दाका मनाया जा रहा है. इस पर्व को भाई बहन का भी पर्व कहा जाता है. बहन कितनी भी दूर हो, पर्व के दौरान घर अवश्य आती है. पर्व के दौरान पूरा गांव को रंग-बिरंगे गुब्बारा के द्वारा सजाया गया है. गांव की महिला आदिवासी नृत्य के माध्यम से पर्व का आनंद मना रही है. बच्चे भी खूब आनंदित हो रहा है. उन्होंने बताया कि इस पर्व में सभी लोग एक दूसरे से मिलकर पर्व की शुभकामना देते हैं एवं एक-दूसरे के घर पर जाकर भोजन भी करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola