दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, एफसी देवघर बना विजेता
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 11 Feb 2026 11:23 PM
फाइनल में पेनल्टी शूट आउट के जरिये सरहद शिकारी को हराकर खिताब पर किया कब्जा
ललमटिया के डकैता खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन फाइनल मुकाबले के साथ हुआ. फाइनल में एफसी देवघर ने पेनल्टी शूटआउट के जरिए सरहद शिकारी को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम एफसी देवघर को ग्राम प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य नीलमणि मुर्मू और आयोजक महेंद्र हांसदा द्वारा 1 लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया. उपविजेता टीम सरहद शिकारी को मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद हेंब्रम एवं समाजसेवी प्रमोद हांसदा द्वारा 80 हजार रुपये दिये गये. तीसरे स्थान पर रही टीम सीबीसी नीमाकला को पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बदन हांसदा ने 25 हजार रुपये देकर सम्मानित किया. चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम लोहार पाड़ा बसडीहा को पंचायत समिति सदस्य जमशेद अली द्वारा 20 हजार रुपये प्रदान किये गये. इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि झारखंड युवा क्लब डकैता के सदस्यों द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और सभी ने अनुशासन बनाये रखते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है, हारने वाले टीम को निराश नहीं होना चाहिए और संघर्ष जारी रखना चाहिए, सफलता अवश्य मिलेगी. कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार हेंब्रम, अध्यक्ष रिशु आनंद मरांडी, सचिव अमजद अंसारी, कोषाध्यक्ष प्रेमलाल टुडू, सलाहकार महादेव मुर्मू, जीतराम हेंब्रम, तालु मरांडी और निरंजन हेंब्रम सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










