जयराम महतो के समर्थन में उतरे परिमल ठाकुर, बोले- क्षति हुई तो हजारों कार्यकर्ता देंगे गिरफ्तारी
परिमल ठाकुर अपनी बात रखते हुये | Prabhat Khabar Network
जयराम महतो के समर्थन में उतरे परिमल ठाकुर! जानिए क्यों हजारों कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने को तैयार हैं और क्या है पूरा मामला.
गोड्डा : जेएलकेएम सुप्रीमो एवं डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और हालिया विवाद को लेकर गोड्डा में सियासी हलचल तेज हो गयी है. गोड्डा विधानसभा क्षेत्र से जेएलकेएम प्रत्याशी रहे परिमल कुमार ठाकुर ने बयान जारी कर कहा कि यदि जयराम महतो को किसी प्रकार की क्षति पहुंचती है, तो गोड्डा जिले से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे.
आपके शहर में
जयराम महतो को युवाओं की आवाज बताया
परिमल कुमार ठाकुर ने कहा कि जयराम महतो झारखंड के युवाओं की आवाज हैं. उन्होंने हमेशा जल, जंगल, जमीन और खतियान के मुद्दों को लेकर संघर्ष किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम महतो को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने का प्रयास किया जा रहा है. इसे पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा.
निष्पक्ष जांच और सीसीटीवी फुटेज की मांग
परिमल ठाकुर ने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और बिना किसी दबाव के जांच करने की मांग की. साथ ही घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक करने की मांग की.
एकतरफा कार्रवाई पर आंदोलन की चेतावनी
परिमल ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन की ओर से एकतरफा कार्रवाई की गयी, तो पूरे गोड्डा जिले में आंदोलन किया जाएगा. इस विवाद को लेकर जेएलकेएम कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता सामने लायी जानी चाहिए.
पुलिस अधिकारी से कथित दुर्व्यवहार को लेकर मामला
बताया गया कि धनबाद के बरवाअड्डा थाना परिसर में एक पुलिस अधिकारी के साथ कथित दुर्व्यवहार से संबंधित ऑडियो वायरल होने के बाद जयराम महतो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वहीं, जयराम महतो ने पूरे मामले को राजनीतिक साजिश बताते हुए अपने ऊपर हमले का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए