राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का होगा भव्य आयोजन : अनिता मुर्मू

Updated:
विज्ञापन

बंगाल, बिहार, ओडिशा, एवं झारखंड के महिला फुटबॉल खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के लौहंडिया पुनर्वास स्थल स्थित स्टेडियम में दो दिवसीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. पंचायत की मुखिया अनिता मुर्मू ने बताया कि विस्थापित विकास क्लब लौहंडिया के सदस्यों द्वारा आगामी 29 एवं 30 दिसंबर को भव्य महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा. प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, एवं झारखंड के विभिन्न जिलों के महिला फुटबॉल खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे. खेल को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए पंचायत स्तर के सभी जनप्रतिनिधि ग्रामीण एवं समिति के सदस्य सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. महिला फुटबॉल खिलाड़ी को ठहरने के लिए उचित व्यवस्था किया गया है. प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1 लाख 30 हजार रुपया एवं द्वितीय पुरस्कार 1 लाख रुपया के अलावे कई आकर्षक पुरस्कार रखा गया है. कमेटी के सदस्य अध्यक्ष अरुण कुमार हेंब्रम, उपाध्यक्ष संतोष किस्कू, सचिव सागर बेसरा, सदस्य निर्मल किस्कू आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन