पीड़ित आदिवासी परिवार से मिलकर झामुमो नेता ने दिया सहयोग
अस्पताल जाकर घायल नुनूलाल व कारबारी से मिलकर दी आर्थिक सहायता
पोड़ैयाहाट के वरीय झामुमो नेता सह जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव थाना क्षेत्र के माधुरी पंचायत के भलुआ गांव के मारपीट में घायल परिवार से मिले. इस दौरान आदिवासी के दो परिवारों के बीच मारपीट के मामले को लेकर दोनों पक्षों से वार्ता किया. श्री यादव अस्पताल जाकर घायल नुनूलाल हेंब्रम व कारबारी हेंब्रम से मिलकर दवा आदि की व्यवस्था के साथ आर्थिक सहयोग भी किया. श्री यादव ने दोनों पक्ष के लोगों से अनुरोध कर कहा कि आपस में लड़े नहीं. आपसी मतभेद का निबटारा मिल बैठ कर करें. लोगों ने श्री यादव के बातों पर सहमति व्यक्त किया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए