प्रमुख : आज साढ़े छह घंटे के लिए ट्रेनों की आवाजाही रहेगी बाधित

Updated:
विज्ञापन

पूर्व रेलवे से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गोड्डा-हंसडीहा रेलखंड पर अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है.

विज्ञापन

गोड्डा-हंसडीहा रेलखंड पर अंडर पास का होगा निर्माण संवाददाता, गोड्डा गोड्डा-हंसडीहा रेलखंड पर सीमित ऊंचाई अंडरपास के निर्माण के लिए कार्य प्रस्तावित है. इसको लेकर रविवार को शाम 5:10 बजे से रात 11:40 बजे तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहेगा. पूर्व रेलवे से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गोड्डा-हंसडीहा रेलखंड पर अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है. इसको लेकर छह घंटे 30 मिनट का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक निर्धारित किया गया है. इस दौरान कई ट्रेनों को निरस्त या पुनर्निर्धारण किया गया. रविवार को निरस्त होनेवाले ट्रेनों में 73411/73412 गोड्डा-हंसडीहा– गोड्डा डीइएमयू पैसेंजर, 73494 गोड्डा–दुमका डीइएमयू पैसेंजर तथा सोमवार को 73493 दुमका– गोड्डा डीइएमयू पैसेंजर शामिल है. रविवार को 63141 सियालदह–गोड्डा मेमू पैसेंजर सियालदह से 120 मिनट की देरी से चलकर गोड्डा पहुंचेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola