20 दिन पहले कमाने गया दिल्ली,चार मंजिला छत से गिरकर गोड्डा के मजदूर की मौत; चार बच्चों के सिर से उठा साया

Updated:
विज्ञापन

सूचना के बाद रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

20 दिन पहले दिल्ली मजदूरी करने गया गोड्डा का मजदूर शेफ सफीक चार मंजिला इमारत से गिरकर मौत का शिकार हो गया.चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से परिवार पर...

विज्ञापन

प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटी : मोरडीहा गांव निवासी शेख सफीक उर्फ सिब्बो (33) की दिल्ली में काम करने के दौरान चार मंजिल से गिरकर मौत हो गयी. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं, पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. मृतक परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. उसकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

20 दिन पहले रोजी-रोटी के लिए गया था दिल्ली

परिजनों के अनुसार, परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है.दो वक्त की रोटी का इंतजाम करने के लिए शेख सफीक करीब 20 दिन पहले ही दिल्ली मजदूरी करने गया था. वह दिल्ली के सदर बाजार लहरी थाना क्षेत्र में एक इमारत में काम कर रहा था.इसी दौरान पैर फिसलने से वह चार मंजिल से नीचे गिर गया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

चार छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

शेख सफीक परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था. उसकी मौत के बाद पत्नी और चार छोटे-छोटे बच्चों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है. कम उम्र में परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे सफीक की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पलायन की मजबूरी पर ग्रामीणों ने उठाये सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों ने मजदूरों के पलायन की समस्या को लेकर चिंता जतायी.ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर पर्याप्त रोजगार नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में मजदूर रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्यों का रुख करते हैं.पलायन के दौरान दुर्घटनाओं में कई मजदूरों की जान जा चुकी है.ग्रामीणों ने सरकार से स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की मांग की.

शव गांव लाने की तैयारी में जुटे परिजन

इधर, घटना के बाद परिजन शेख सफीक का शव गांव लाने की व्यवस्था में जुटे हैं.शव के गांव पहुंचने का इंतजार परिजन और ग्रामीण कर रहे हैं. घटना से मोरडीहा गांव में शोक की लहर है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola