थाना बना भाई का घर:डीएवी की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
थाना प्रभारी को राखी बांधती डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राएं| Prabhat Khabar Network
डीएवी स्कूल की छात्राओं ने रक्षाबंधन पर पथरगामा थाना पहुंचकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी. अनोखी पहल से पुलिस-समाज का रिश्ता हुआ और गहरा.
प्रतिनिधि, पथरगामा : रक्षाबंधन पर डीएवी पब्लिक स्कूल पथरगामा की छात्राओं ने अनोखे अंदाज में पर्व मनाया. विद्यालय निदेशक संतोष कुमार महतो की अगुवाई में छात्राएं पथरगामा थाना पहुंचीं और थाना प्रभारी कृष्णा साहा की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. छात्राओं के इस आत्मीय पहल से थाना परिसर का माहौल भावुक हो गया.
आपके शहर में
वर्दी वाले भाइयों को बांधी राखी, मिला सुरक्षा का वचन
छात्राओं ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात समाज की सुरक्षा में जुटे रहते हैं. त्योहारों में भी कई बार वे अपने परिवार से दूर रहकर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं. ऐसे में उन्हें राखी बांधना उनके लिए सम्मान और गर्व की बात है. छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की कामना की.
थाना प्रभारी ने दिया उपहार, कहा- हर कदम पर साथ खड़ी है पुलिस
थाना प्रभारी कृष्णा साहा ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें उपहार भेंट किए. उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस और आम लोगों के बीच विश्वास, सम्मान और अपनत्व को मजबूत करते हैं. पुलिस हमेशा समाज के साथ खड़ी है और लोगों की सुरक्षा के साथ उनके सुख-दुख में सहभागी बनने का प्रयास करती है.
राखी ने मजबूत किया पुलिस और समाज का रिश्ता
विद्यालय निदेशक संतोष कुमार महतो ने कहा कि यह आयोजन केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का उत्सव नहीं, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच मजबूत होते संबंधों का भी प्रतीक है. इस तरह के कार्यक्रम समाज में विश्वास और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते हैं.
इस अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल के रतन कुमार महतो सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं. छात्राओं की इस पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए