महागामा के हटिया चौक का जलमीनार महीनों से खराब

खराब पड़े जलमीनार का नगर पंचायत नहीं ले रहा सुधि, लोग परेशान
महागामा नगर पंचायत क्षेत्र हटिया चौक दुर्गा मंदिर के बगल में निर्मित सोलर जल मीनार बीते कई महीनों से खराब रहने से आसपास के सैकड़ों लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. इससे जलापूर्ति बाधित रहने के कारण लोग दूसरे जगह से पानी लाकर अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं. नगर पंचायत क्षेत्र में जिनके घरों में बोरवेल है, उन्हें अधिक समस्या नहीं है. लेकिन जो इस जल मीनार पर ही आश्रित हैं, वैसे परिवारों की परेशानी बढ़ गयी है. इसके पूर्व जलमीनार खराब रहने पर स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह द्वारा ठीक कराया गया था. इधर नगर पंचायत कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण भी जलमीनार को ठीक करने में विलंब हो रहा है. स्थानीय लोगों ने कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से जलमीनार ठीक कराने की मांग की है. इससे लोगों को पेयजल समस्या से निजात मिल सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










