दिवाली के दूसरे दिन दीप बुझाने को लेकर विवाद में धारदार हथियार से किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन

घायल की भाभी ब्यूटी देवी ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत

विज्ञापन

गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेमोतरी गांव में दिवाली का दीया बुझाने के आरोप-प्रत्यारोप के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गयी. मारपीट में एक पक्ष के घनश्याम मंडल को धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया गया. इस घटना में घायल घनश्याम मंडल का सिर फट गया, जिसका उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है. मामले को लेकर घायल की भाभी ब्यूटी देवी ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत की है. दिये गये आवेदन के अनुसार घायल घनश्याम मंडल का भाई गुलटुस मंडल ने बताया कि उनके पड़ोस का गुरुदेव कुमार पिता ज्ञानदेव मंडल द्वारा दरवाजे पर जल रहे दीया को बुझा दिया गया. इस पर उनके द्वारा विरोध किया गया और घर जाकर शिकायत की गयी. इस पर ज्ञानदेव मंडल उल्टे उलझ गया और अपने घर के बाहर रखा सेंट्रिंग करने वाले लोहे के चैनल से प्रहार कर दिया. जब हो हंगामा हुआ, तो गुलटुस का बचाव करने बाहर निकले घनश्याम मंडल को भी नहीं छोडा. घनश्याम मंडल ने जब विरोध किया तो घर से दबिया निकालकर सिर पर प्रहार कर दिया. इसमें सिर फट गया और काफी खून निकलने लगा. तब जाकर परिजनों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया. हालांकि थाना में दोनों ओर से आवेदन दिया गया है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola