लांगड़े नृत्य में प्रथम स्थान पर रही सिरसा की टीम

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 03 Feb 2026 10:47 PM

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी में फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, एनवाइसी क्लब चजोरा की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड के मिश्र गंगटी पंचायत के चजोरा खेल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन के बाद लांगड़े नृत्य और मेले का आयोजन किया गया. इस मेले का आयोजन एनवाइसी क्लब चजोरा की ओर से किया गया. नृत्य प्रतियोगिता में सिरसा, धरणीचक, मोती पहाड़ी, बुद्धासन और पहाड़पुर की टीमों ने भाग लिया. सुबह आठ बजे से मांदर की थाप पर नाचते-गाते हुए प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये. आसपास के दर्जनों गांवों से लोग मेले और नृत्य का आनंद लेने पहुंचे. कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया मंझली देवी और श्यामलाल मड़ैया के नेतृत्व में कमेटी ने प्रदर्शन के आधार पर विजेता टीमों का चयन किया. परिणाम में प्रथम स्थान पर सिरसा, द्वितीय स्थान धरणीचक, तृतीय स्थान मोती पहाड़ी, चतुर्थ स्थान बुद्धासन और पंचवें स्थान पर पहाड़पुर रहा. प्रथम पुरस्कार मंझली देवी ने 12 हजार रुपए देकर प्रदान किया. द्वितीय पुरस्कार श्यामलाल मड़ैया ने 10 हजार, तृतीय पुरस्कार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दीपक मुर्मू ने 8 हजार, चतुर्थ पुरस्कार बाबूजी सोरेन ने 6 हजार और पांचवें पुरस्कार के रूप में श्रीराम राय ने 4 हजार रुपए प्रदान किये.

सांस्कृतिक जागरूकता और महिला प्रतिभा की सराहना

अपने संबोधन में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दीपक मुर्मू ने कहा कि सुदूर इलाके में आदिवासी समुदाय द्वारा नृत्य और संगीत के माध्यम से प्रदर्शन करना बहुत खुशी की बात है. उन्होंने महिलाओं की सांस्कृतिक प्रतिभा की भी सराहना की और कहा कि उन्हें केवल निखारने की आवश्यकता है, तभी समाज आगे बढ़ सकता है.

कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष हाबिल हेंब्रम, प्रेम मरांडी, निर्मल मुर्मू, मारकुश मुर्मू, बबलू किस्कू, रूपेश हेंब्रम, कालीदास हेंब्रम, सोनाराम और जीतराम हांसदा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola