नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपित को ताउम्र कारावास की सजा

Updated:
विज्ञापन

न्यायालय ने आरोपी को एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया

विज्ञापन

स्पेशल पोक्सो कोर्ट सह डीजे प्रथम जनार्दन सिंह की अदालत ने जेल में बंद आरोपी को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दोषी पाकर सजा सुनाई है. न्यायालय ने आरोपी को संपूर्ण प्राकृतिक जीवन तक सश्रम कारावास की सजा के साथ ही एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया. जुर्माना नहीं भरने पर आरोपी को दो वर्ष सश्रम कारावास की सजा अलग से मिलेगी. सजावार आरोपी पंजाबी राय उर्फ अखिलेश राय बलबड्डा थाना क्षेत्र के बेलनीगढ़ का रहने वाला है. आरोपी के विरुद्ध पीड़िता के पिता ने बलबड्डा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी सं 27/2022 के अनुसार आरोपी ने अपने ही थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की के साथ दो बार दुष्कर्म किया. साथ ही बताने पर जान से हाथ धोने की धमकी दी. डरी सहमी नाबालिग पीड़िता को दुलार कर पूछताछ करने पर उसने परिवार वाले को घटना के विषय में जानकारी दी. मुकदमे में 12 गवाहों की गवाही हुई, जिसके आधार पर न्यायालय ने उक्त फैसला सुनाया. न्यायालय ने पीड़िता के पुनर्वास एवं आर्थिक सहायता हेतु निर्णय की प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव को भी भेजी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola