बंदियों की सुविधाओं और अधिकारों का लिया गया जायजा

Updated:
विज्ञापन

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने मंडल कारा का किया संयुक्त निरीक्षण

विज्ञापन

जेल मैनुअल 2016 के एसओपी के अनुसार गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने नालसा एवं झालसा, रांची के निर्देशानुसार मंडल कारा गोड्डा का संयुक्त निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सभी पदाधिकारियों ने मंडल कारा परिसर के विभिन्न वार्डों में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का बारिकी से जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान बंदियों के आवास, भोजन, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गयी. विशेष रूप से यह देखा गया कि जेल के भीतर जाति आधारित भेदभाव, सम्मान आधारित भेदभाव या सामाजिक विभाजन से जुड़ी कोई प्रथा प्रचलित न हो. अधिकारियों ने बंदियों के बीच समानता, मानवाधिकार मानकों का पालन और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर भी विशेष ध्यान दिया. निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये.

निरीक्षण दल में शामिल प्रमुख अधिकारी

निरीक्षण दल में डालसा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार, डीसी अंजली यादव, डालसा सचिव दीपक कुमार, एसडीओ बैद्यनाथ उरांव, सिविल सर्जन डॉ. एसएस शर्मा, समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, डीइओ मिथिला टुडू, डीएसपी जेपीएन चौधरी, इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक, नगर थाना प्रभारी दिनेश महली, कृष्णा साह, महिला थाना प्रभारी गुलाब केसफोट्टा और विभागीय अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह निरीक्षण कार्यक्रम जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और बंदियों के अधिकारों की स्थिति की समीक्षा हेतु आयोजित किया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola