ताइक्वांडो मुकाबले में गोड्डा जिले के खिलाड़ियों को मिले 12 पदक

Updated:
विज्ञापन

झारखंड राज्य सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप रांची में आयोजित

विज्ञापन

रांची में आयोजित 24वें झारखंड राज्य सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप मुकाबले में जिले के 12 खिलाड़ियों को पदक मिला है. पांच जुलाई से शुरू होकर मुकाबला का समापन सात जुलाई को किया गया. रांची के आइडियल इंटरनेशनल स्कूल दलदली में जिले के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन कर कुल 12 पदक प्राप्त किया है. पदक हासिल करने वालों में झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय बसंतराय की बालिका ने छह पदक लिया. पदक पाने वालों में तसलीमा व जासमीन को गोल्ड, नीलकंठ कुमार महतो को गोल्ड, राम कुमार महतो को गोल्ड, उदय कुमार महतो गोल्ड, दिलकश परवीन को सिल्वर, छोटू कुमार को सिल्वर, सहजादी को सिल्वर, गौरी कुमारी को सिल्वर, संगीता कुमारी को सिल्वर तथा बुधिया कुमारी व छाेटू कुमार को सिल्वर मेडल मिला है. जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के संयोजक दीपक सिंह ने जानकारी देते हुए बच्चों को बधाई दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola