गोड्डा में सड़क हादसा : बालू लदे ट्रैक्टर का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं

Updated:
विज्ञापन

पुलिस की सक्रियता पर उठ रहे सवाल, पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश

विज्ञापन

गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के पथरा चौक के समीप मंगलवार की देर शाम को हुई सड़क दुर्घटना को लेकर स्थानीय पुलिस की कार्रवाई पर अब सवाल उठने लगे हैं. घटना में शामिल बालू लदे ट्रैक्टर और उसके चालक का 48 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस की टीमें अब तक खाली हाथ हैं, जिससे पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम पथरा चौक के पास एक बालू लदा अनियंत्रित ट्रैक्टर साइकिल सवार अमरपुर फतेहटोला गांव निवासी 28 वर्षीय कबाड़ व्यवसायी संजीत गुप्ता को रौंद दिया. गंभीर रूप से घायल संजीत गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया. आसपास के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन चालक तेज रफ्तार का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस केवल चालक को पकड़ने का आश्वासन ही दे रही है. उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो आरोपी को पकड़ा जा सकता था. स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दिया है कि यदि जल्द ही ट्रैक्टर और चालक का पता नहीं चला, तो वे सड़क जाम कर प्रदर्शन करेंगे.

क्या कहते हैं थाना प्रभारीहम मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं. सूचना के आधार पर संबंधित स्थान पर दबिश दी जा रही है. जल्द ही वाहन जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा.

-दिनेश कुमार महली, थाना प्रभारी, गोड्डा नगर थानाB

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola