अधिवक्ताओं ने बिहार कोकिला को अर्पित किया श्रद्धा सुमन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से की गयी प्रार्थना

विज्ञापन

बिहार की लोक गायिका पद्मश्री शारदा सिन्हा के निधन पर गोड्डा बार के अधिवक्ताओं की ओर से शोक सभा का आयोजन किया. इस दौरान भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. जिला व्यवहार न्यायालय के नये अधिवक्ता भवन में आयोजित सभा की अध्यक्षता सर्वजीत झा ने की. वक्ताओं में श्री झा के साथ सुधेंदु शेखर झा, विनय कुमार ठाकुर, नंदन ठाकुर, मनोज मिश्रा, सतीश पूर्वे, राजेंद्र झा, विभाष कांत झा, अबुल कलाम आज़ाद, प्रकाश चंद्र चौधरी, महेश यादव, रमेश कुमार आदि ने शोक व्यक्त कर कहा कि क्षेत्रीय व लोक गायकी को नया आयाम देकर शारदा सिन्हा ने मुकाम पर पहुंचाने का काम किया है. लोक एवं आंचलिक गीतों को अपनी मधुर आवाज से देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी पहचान बनाने का काम शारदा सिन्हा ने किया. पद्मश्री शारदा सिन्हा को छठ मईया ने अपनी पूजा के मौके पर ही अपनी ममतामयी शरण के छांव में सदा के लिए आश्रय दे दिया. कहा कि उनके जाने से देश ने एक बड़े कलाकार को खो दिया है. जब भी छठ की गीत कानों में गूंजेगी, तो उस वक्त हमेशा शारदा सिन्हा याद आयेंगी. कहा कि शारदा सिन्हा भले ही अपने तन को छोड़ गयी, मगर अपनी आवाज की वजह से हमेशा अमर रहेगी. अंत में दो मिनट का मौन रखा गया. सभा का संचालन दिलीप तिवारी ने किया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola