महागामा के घाट बलिया में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, घर से देशी कट्टा और हथियार बनाने की मशीन बरामद
Updated:
विज्ञापन
घाट बलिया गांव में छापेमारी करने पुलिस व SDPO की गाड़ी | Prabhat Khabar Network
महागामा थाना क्षेत्र के घाट बलिया गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से देशी कट्टा और हथियार बनाने की मशीनें बरामद की हैं। पुलिस की छापेमारी जारी है और मामले की पूरी जानकारी जल्द सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बोआरीजोर से ध्रुव कुमार की रिपोर्ट
विज्ञापन
महागामा : महागामा थाना क्षेत्र के घाट बलिया गांव में पुलिस की छापेमारी चल रही है. सूचना के मुताबिक पुलिस टीम ने गांव के पवन तुरी के घर पहुंचकर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने घर से देशी कट्टा और बंदूक की नली बनाने आदि की मशीन बरामद की है.

पुलिस की छापेमारी जारी
एसडीओ वरुण रजक के मुताबिक फिलहाल पुलिस की छापेमारी चल रही है. सामग्री बरामद किए जाने के बाद मामले की पूरी जानकारी स्पष्ट हो पाएगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन