पोड़ैयाहाट में मायके गयी थीं लखिया देवी, सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

साहिबगंज में मायके गईं लखिया देवी को अज्ञात बाइक सवार ने मारी टक्कर. गंभीर चोटों के बाद इलाज के दौरान हुई मौत. पुलिस जांच में जुटी. पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट .

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के केवट टोला गांव निवासी शंकर केवट की पत्नी लखिया देवी (60) की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. कुछ दिन पहले वह साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके गयी थी. इसी दौरान सड़क किनारे खड़े रहने के दौरान एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी. हादसे में लखिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी.

गंभीर हालत में चल रहा था इलाज

हादसे के बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल लखिया देवी का इलाज शुरू कराया था. कई दिनों तक इलाज चलने के बाद मंगलवार को उसकी मौत हो गयी. महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया.

पोड़ैयाहाट पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

महिला की मौत की सूचना मिलने पर पोड़ैयाहाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि महिला बोरियो थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुई थी. दुर्घटना में लगी गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.

अज्ञात बाइक सवार की तलाश

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद से ही मामले की जांच की जा रही है. अज्ञात बाइक सवार की पहचान के लिए भी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola