गणपति की भक्ति में डूबा लहठी, दुर्गा मंदिर परिसर में उमड़े श्रद्धालु
लहठी गांव में गणेश आरती पूजन में शामिल महिला श्रद्धालु. | Prabhat Khabar Network
लहठी गांव में नवयुवक संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय गणेश पूजनोत्सव श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया. श्रद्धालुओं ने सुख-शांति की कामना की.
प्रतिनिधि, महागामा.लहठी गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नवयुवक संघ लहठी के तत्वावधान में दो दिवसीय गणेश पूजनोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. पूजनोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजे परिसर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गयी.
पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा में हिस्सा लेकर भगवान गणेश की आराधना की और गांव में सुख-शांति, समृद्धि तथा आपसी भाईचारे की कामना की.
मंगल गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल
पूजनोत्सव के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत प्रस्तुत किये. भक्ति गीतों से मंदिर परिसर का माहौल और भी भक्तिमय हो गया. शाम के समय आरती के दौरान श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ उमड़ी.
देर शाम तक ग्रामीण मंदिर पहुंचते रहे और भगवान गणेश के दर्शन के साथ आरती में शामिल हुए. दो दिवसीय आयोजन के दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला.
पूजा से मजबूत हो भाईचारे की भावना
मिथुन कुमार दास ने बताया कि धार्मिक आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों को एकजुट करना और गांव में आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सद्भाव की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीणों को एक साथ आने और धार्मिक-सामाजिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर देते हैं.
ग्रामीणों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन
गणेश पूजनोत्सव को सफल बनाने में नवयुवक संघ के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहयोग किया. आयोजन में विश्वजीत दास, प्रियरंजन दास, रिपेश कुमार दास, जियालाल दास, सहदेव कुमार दास, रूपक कुमार दास, जितनाथ दास, पीयूष कुमार दास, सुबल कुमार दास, आयुष दास, बदल यादव, गोविंदो दास, आनंद कुमार दास समेत अन्य ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए