भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘एक पौधा मां के नाम’ कार्यक्रम किया आयोजित

Updated:
विज्ञापन

दर्जनों पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

विज्ञापन

महागामा के हरिनचारा टीचर्स कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान मंडल अध्यक्ष अभिषेक मंडल के नेतृत्व में पूर्व विधायक अशोक कुमार, जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने दर्जनों पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस संबंध में जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत 14 जुलाई तक विधानसभा के सभी बूथ स्तर तक पेड़ लगाने का कार्यक्रम चल रहा है. इसके तहत प्रत्येक विधानसभा में आठ हजार पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. महागामा विधानसभा में अब तक 1600 पौधा लगाया गया है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए पहल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इस अवसर पर जिला महामंत्री मुरारी चौबे, पप्पू ठाकुर, श्याम रविदास, जयकांत, विजय शर्मा, मुन्ना झा, सुदर्शन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola