24 कुंडीय शक्ति संवर्धन महायज्ञ के आयोजन को लेकर किया गया विमर्श

Updated:
विज्ञापन

टीचर्स कॉलोनी हनुमान मंदिर में गायत्री परिवार की बैठक आयोजित

विज्ञापन

24 कुंडीय शक्ति संवर्धन महायज्ञ के आयोजन को लेकर टीचर्स कॉलोनी हनुमान मंदिर में गायत्री परिवार की बैठक आयोजित किया गया. इस दौरान सर्वसहमति से आगामी वर्ष 1 से 4 मार्च तक ऊर्जानगर मेला मैदान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि यज्ञ आयोजन को लेकर शांतिकुंज हरिद्वार से अनुमति मिल गयी है. बैठक में महायज्ञ के आयोजन को लेकर कमेटी गठित करने, क्षेत्र के लोगों के बीच महायज्ञ को लेकर प्रचार-प्रसार करने, धन संग्रह सहित अन्य कई बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. बताया गया कि विश्व शांति की कामना को लेकर आयोजित होने वाले महायज्ञ में शांतिकुंज हरिद्वार के कई अतिथि प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक में गायत्री परिवार के सरस्वती रंजन, शशिकांत जायसवाल, सुशीला देवी, सविता देवी, श्यामा देवी, संगीता देवी, निक्की श्वेता, उषा देवी, कलावती देवी, धनंजय शर्मा, नीरज जायसवाल, देवकांत जायसवाल, शोभा देवी, लता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola