पथरगामा में रक्तदान शिविर के आयोजन की तैयारी को लेकर की गयी बैठक

Updated:
विज्ञापन

चिकित्सा प्रभारी डॉ मोहन पासवान व स्वास्थ्य प्रबंधक जयशंकर प्रसाद रहे मौजूद

विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में गुरुवार को चिकित्सा प्रभारी कार्यालय कक्ष में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सह प्रभारी रक्त अधिकोष गोड्डा डॉ खालिद अहमद की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गयी. बैठक सीएचसी पथरगामा के एमओआइसी सह चिकित्सा प्रभारी डॉ मोहन पासवान व शहरी जिला स्वास्थ्य प्रबंधक जयशंकर प्रसाद मुख्य रूप से मौजूद थे. इस दौरान आयोजित बैठक में रक्तदान शिविर आयोजित किये जाने पर चर्चा की गयी. चिकित्सा प्रभारी डॉ मोहन पासवान ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा. बताया कि शिविर में अधिक से अधिक रक्त संग्रह कर जिला भेजा जायेगा. डॉ पासवान ने बताया कि लगाये जाने वाले रक्तदान शिविर की तिथि जल्द ही निर्धारित की जायेगी. बैठक में विनय शंकर मिश्र, चंद्रशेखर चौधरी, चंद्रकांत सिंह, प्रीति सागर, पुतुल सोरेन, प्रतिक कुमार, प्रशांत कुमार, रामविलास पंडित आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola