पूजा पंडालों में तैनात रखें महिला व पुरुष वॉलेंटियर : सीओ

Updated:
विज्ञापन

पूजा को संचालित किये जाने को लेकर पूजा समितियों को कई निर्देश दिये

विज्ञापन

गोड्डा मुफस्सिल थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसमें मुख्य रूप से बीडीओ दयानंद जायसवाल, सीओ ऋषिराज सहित सर्किल इंस्पेक्टर मधुसुदन मोदक, थाना प्रभारी कृष्णा साहा के अलावा पंचायत प्रतिनिधि व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल थे. सीओ व बीडीओ ने इस बार पूजा को संचालित किये जाने को लेकर पूजा समितियों को कई निर्देश दिये. बताया कि इस बार पूजा पंडालों में पुरुष वॉलेंटियर के साथ-साथ महिला वॉलेंटियर भी बहाल करें. इसका कारण है कि महिलाओं के साथ पूजा पंडाल में चेन स्नेचिंग होती है. इसको रोके जाने का उपाय करें. इसको लेकर ड्रेस आदि दिये जाने को कहा. साथ ही पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे का हर हाल में प्रबंध करने को कहा गया, ताकि गड़बड़ी करने वाले तत्व चिह्नित किये जा सकें. इसको लेकर पूजा कमेटियों को प्रचार आदि करने को कहा गया है. पूजा समितियों से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी ली गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola