ePaper

Mahagama Vidhan Sabha: महगामा विधानसभा सीट पर 2 बार कांग्रेस, एक बार भाजपा को मिली जीत

Updated at : 23 Nov 2024 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
Mahagama Vidhan Sabha Jharkhand Assembly Election 2024

Mahagama Vidhan Sabha: झारखंड की महगामा विधानसभा सीट पर अब तक 4 बार चुनाव हुए हैं. 2 बार कांग्रेस, एक बार भाजपा और एक बार जेवीएम को जीत मिली है.

विज्ञापन

Mahagama Vidhan Sabha|Jharkhand Assembly Election 2024| महगामा विधानसभा झारखंड के गोड्डा संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है. यह झारखंड राज्य के गोड्डा जिले में है. यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है. महगामा में कोयले की खदानें हैं. बिहार की सीमा से सटे होने के कारण यहां की बोली-भाषा, संस्कृति, खान-पान में बिहार की छाप दिखती है. अधिकांश लोगों की आजीविका कृषि है. धान की अच्छी खेती होती है. यहां के जलाशय पर्यटकों को आकर्षित करते हैं.

2019 में दीपिका पांडेय ने भाजपा के अशोक को हराया

महगामा विधानसभा सीट पर वर्ष 2019 में कुल 18 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. इसमें 4 महिला उम्मीदवार थीं. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला हुआ. कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं दीपिका पांडेय सिंह ने भाजपा के अशोक कुमार को पराजित किया. दीपिका पांडेय सिंह को 89224 (45.49 प्रतिशत) और अशोक कुमार को 76725 (39.12 प्रतिशत) वोट मिले. कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह महगामा की विधायक चुनी गईं. इस चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 297621 थी, जिसमें 196119 यानी 65.90 प्रतिशत ने मतदान किया था.

2014 में जेवीएम और भाजपा के बीच हुई तकरार

महगामा विधानसभा सीट पर वर्ष 2014 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से अशोक कुमार और झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) से साहिद इकबाल चुनाव के मैदान में थे. अशोक कुमार ने साहिद इकबाल को पराजित कर यह सीट भाजपा की झोली में डाल दी. अशोक कुमार को 70635 (39.28 प्रतिशत) और साहिद इकबाल को 39075 (21.73 प्रतिशत) वोट मिले थे. महगामा सीट से कुल 15 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. कुल 275642 मतदाता थे, जिसमें 179830 यानी 65.24 प्रतिशत ने मतदान किया था.

2009 में कांग्रेस के राजेश रंजन ने भाजपा को हराया

महगामा निर्वाचन क्षेत्र से वर्ष 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव में कुल 22 उम्मीदवार मैदान में थे. इस सीट पर कुल 245415 मतदाता थे. इसमें 140677 यानी 57.32 प्रतिशत ने मतदान किया. इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच हुआ. कांग्रेस के राजेश रंजन ने बाजी मार ली. उन्होंने भाजपा के अशोक कुमार को पराजित कर दिया. राजेश रंजन को 43834 (31.16 प्रतिशत) और अशोक कुमार को 35648 (25.34 प्रतिशत) वोट मिले थे.

2005 में भाजपा के अशोक कुमार ने राजद को हराया

वर्ष 2005 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में महगामा विधानसभा सीट पर भाजपा का मुकाबला लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से था. भाजपा के टिकट पर अशोक कुमार चुनाव लड़ रहे थे, तो RJD से अताऊर रहमान सिद्दीकी को मैदान में उतारा था. अशोक कुमार को 46253 और अताऊर रहमान सिद्दीकी को 39825 वोट मिले. भाजपा ने जीत हासिल की. इस सीट पर कुल 138102 लोगों ने मतदान किया था.

Also Read

Deoghar Vidhan Sabha: देवघर विधानसभा सीट पर लगातार 2 बार जीते भाजपा के नारायण दास

Poreyahat Vidhan Sabha: पोड़ैयाहाट विधानसभा से लगातार 3 बार जीते प्रदीप यादव

Godda Vidhan Sabha: गोड्डा विधानसभा सीट पर लगातार 2 बार से जीत रही भाजपा

Manoharpur Assembly: आंदोलनकारी देवेंद्र ने तैयार की जमीन, हत्या के बाद पत्नी जोबा माझी 5 बार जीतीं, JMM का रहा है गढ़

Jharkhand Assembly Election 2024: छतरपुर विधानसभा में सिंचाई और पलायन है मुख्य समस्या, कांग्रेस तीन व BJP दो बार जीती

Jharkhand Election: 2019 के चुनाव में JMM ने BJP से छीनी थी 11 सीटें, 15 सीटों पर दोबारा मिली थी जीत

Jharkhand Politics: सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन पर बीजेपी नेता अमर बाउरी ने कसा तंज, चंपाई ने कही ये बात

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola