ePaper

Godda Vidhan Sabha: गोड्डा विधानसभा सीट पर लगातार 2 बार से जीत रही भाजपा

Updated at : 10 Oct 2024 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
godda vidhan sabha jharkhand assembly election 2024

Godda Vidhan Sabha: गोड्डा विधानसभा झारखंड राज्य के 81 विधानसभा में एक है. यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है, जो गोड्डा जिले में आती है.

विज्ञापन

Godda Vidhan Sabha|Jharkhand Assembly Election 2024| गोड्डा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र झारखंड राज्य के 81 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में एक है. यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है, जो गोड्डा जिले में आती है. यह गोड्डा संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में एक है.

2019 में भाजपा के अमित कुमार मंडल ने जीता गोड्डा

वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में 2 महिला समेत कुल 15 उम्मीदवार मैदान में थे. मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच हुआ. भाजपा के अमित कुमार मंडल और राजद के संजय प्रसाद यादव ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा और अमित कुमार मंडल विजयी घोषित हुए. अमित कुमार मंडल को 87578 (45.74 प्रतिशत) और संजय प्रसाद यादव को 83066 (43.38 प्रतिशत) वोट प्राप्त हुए. इस वर्ष गोड्डा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 288545 थी. इसमें से 191478 यानी 66.36 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था.

2014 में भाजपा और राजद के बीच हुआ मुकाबला

वर्ष 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में 15 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई थी. भाजपा और राजद के बीच मुख्य मुकाबला हुआ, जिसमें भाजपा ने जीत दर्ज की. भाजपा के टिकट पर रघु नंदन मंडल ने गोड्डा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा, जबकि राजद के टिकट पर संजय प्रसाद यादव ने किस्मत आजमाई. रघु नंदन मंडल को 87158 (48.71 प्रतिशत) और संजय प्रसाद यादव को 52672 (29.44 प्रतिशत) वोट मिले. इस वर्ष गोड्डा निर्वाचन सीट पर हुए चुनाव में 178916 यानी 66.07 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था. कुल मतदाताओं की संख्या 270793 थी.

2009 में राजद ने बीजेपी को हराया

वर्ष 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव में गोड्डा विधानसभा सीट पर कुल 25 उम्मीदवार थे. लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद ने गोड्डा विधानसभा सीट पर अपना परचम लहरा दिया. भाजपा दूसरे स्थान पर रही. राजद से संजय प्रसाद यादव व भाजपा से रघु नंदन मंडल आमने-सामने थे. संजय प्रसाद यादव को 43502 (31.09 प्रतिशत) व रघु नंदन मंडल को 34747 (24.83 प्रतिशत) वोट मिले. इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 240715 थी. इनमें से 139934 यानी 58.13 प्रतिशत ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.

2005 में भाजपा के मनोहर लाल टेकड़ीवाल जीते

गोड्डा निर्वाचन सीट पर वर्ष 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की. भाजपा ने मनोहर लाल टेकड़ीवाल को अपना उम्मीदवार बनाया था. उनका मुकाबला राजद के संजय प्रसाद यादव से था. मनोहर लाल को 43728 वोट मिले, जबकि संजय प्रसाद को 30639 वोट मिले. गोड्डा विधानसभा सीट पर मतदाताओं की कुल संख्या 136824 थी.

Also Read

Poreyahat Vidhan Sabha: पोड़ैयाहाट विधानसभा से लगातार 3 बार जीते प्रदीप यादव

Deoghar Vidhan Sabha: देवघर विधानसभा सीट पर लगातार 2 बार जीते भाजपा के नारायण दास

Manoharpur Assembly: आंदोलनकारी देवेंद्र ने तैयार की जमीन, हत्या के बाद पत्नी जोबा माझी 5 बार जीतीं, JMM का रहा है गढ़

Jharkhand Assembly Election 2024: छतरपुर विधानसभा में सिंचाई और पलायन है मुख्य समस्या, कांग्रेस तीन व BJP दो बार जीती

Jharkhand Election: 2019 के चुनाव में JMM ने BJP से छीनी थी 11 सीटें, 15 सीटों पर दोबारा मिली थी जीत

Jharkhand Politics: सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन पर बीजेपी नेता अमर बाउरी ने कसा तंज, चंपाई ने कही ये बात

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola