मेघी पंचायत में आधा दर्जन सोलर जल मीनार खराब

Updated:
विज्ञापन

पेयजल संकट से सैकड़ों ग्रामीण परिवार प्रभावित

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड की मेघी पंचायत के विभिन्न गांवों में आधा दर्जन सोलर जल मीनार खराब हो जाने से सैकड़ों ग्रामीण परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. पीने के पानी के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं समाजसेवी चांद नारायण मुर्मू ने बताया कि पंचायत के छोटा डोरमा, मेघी मोहली टोला, खीजुरिया गाडा टोला एवं मालीगोरा गांव में स्थापित जल मीनारें लगभग छह माह से खराब पड़ी हैं. उन्होंने बताया कि मरम्मत के लिए पेयजल विभाग के अधिकारियों को कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी. ग्रामीणों द्वारा डीसी अंजलि यादव को भी आवेदन सौंपकर समस्या से अवगत कराया गया है.

एक किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा पानी

ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें लगभग एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है. मोहली टोला के ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे. ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी का मौसम निकट है और इस दौरान पानी की खपत बढ़ जाती है. ऐसे में जल मीनारें चालू नहीं होने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए जल्द ही आवश्यक पहल की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola