झमाझम बारिश से खेतों में लौटी रौनक, धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तार

Author Sanjeet kumar|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

खेत की जुताई करता किसान. | Prabhat Khabar Network

पोड़ैयाहाट में मानसून की अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिले। खेतों में धान की रोपनी का काम तेजी से शुरू, अच्छी फसल की जगी उम्मीद।

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट प्रखंड में पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है. मानसून की अच्छी बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गयी है, जिससे धान की रोपनी का कार्य तेजी से शुरू हो गया है. लगातार वर्षा के कारण पोड़ैयाहाट, डांड़ै, द्रुपद, बरमसिया सहित आसपास के गांवों के निचले खेतों में पानी भर गया है. किसान ट्रैक्टर और बैलों की मदद से खेतों की जुताई कर धान की रोपनी में जुट गये हैं. वहीं महिलाएं और पुरुष समूह बनाकर खेतों में रोपनी का कार्य कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

किसान बबलू हांसदा ने बताया कि इस वर्ष समय पर हुई बारिश से अच्छी फसल की उम्मीद जगी है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष बारिश देर से होने के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ था, लेकिन इस बार मौसम किसानों के अनुकूल है. किसान नेता राजेश साह ने कहा कि सरकार को समय पर खाद, बीज और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि धान रोपनी का कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सके.

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब तक प्रखंड के लगभग 30 प्रतिशत खेतों में धान की रोपनी पूरी हो चुकी है. यदि इसी तरह बारिश होती रही तो इस माह के अंत तक रोपनी का निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा. ग्रामीणों का कहना है कि अच्छी बारिश से केवल धान ही नहीं, बल्कि सब्जियों और अन्य खरीफ फसलों को भी लाभ मिलेगा. साथ ही तालाब और पोखर लबालब भर जाने से पशुओं के लिए पानी की समस्या भी काफी हद तक दूर हो गयी है. किसानों का मानना है कि मानसून की पहली जोरदार बारिश ने खेती-किसानी में नयी उम्मीद और उत्साह का संचार किया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola