सूखने लगी थी सुंदर नदी, 3 दिन की बारिश ने बदल दी तस्वीर;जाल लेकर पहुंचे लोग

Updated:
विज्ञापन

तस्वीर जलस्तर बढ़ने के बाद सुंदर नदी. | Prabhat Khabar Network

गोड्डा और पथरगामा में लगातार बारिश से सुंदर और सापिन नदी का जलस्तर बढ़ा. नदी में पानी आने से ग्रामीणों में खुशी, मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पथरगामा . पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के जलस्रोतों में फिर से जान फूंक दी है . झमाझम बारिश के बाद क्षेत्र की नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है . तेज धूप के कारण पिछले दिनों नदी, पोखर, तालाब, कुआं और चापाकल का वाटर लेवल काफी नीचे चला गया था, लेकिन अब बारिश के पानी से जलस्तर में सुधार होने लगा है .

आपके शहर में

विज्ञापन

बुधवार को भी प्रखंड क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई . लगातार बारिश का असर क्षेत्र की प्रमुख नदियों पर साफ दिखाई दे रहा है . बहुचर्चित सुंदर नदी में भी पानी का स्तर बढ़ गया है और नदी का स्वरूप एक बार फिर बदला-बदला नजर आ रहा है .

सुंदर नदी में बढ़ा पानी, पुल के नीचे सुनायी दे रही कल-कल की आवाज

बारिश के बाद सुंदर नदी के पूरब दिशा में पानी भर चुका है . वहीं पश्चिम दिशा में पुल के समीप पानी का तेज बहाव नजर आ रहा है . नदी में पानी आने के बाद पुल के नीचे से बहते पानी की कल-कल आवाज लोगों को आकर्षित कर रही है .

कुछ दिन पहले तक पानी की कमी से सूनी नजर आ रही नदी में अब पानी का प्रवाह देखकर आसपास के ग्रामीणों में खुशी है . नदी में जलस्तर बढ़ने से स्थानीय लोगों के दैनिक कामकाज में भी सुविधा होने लगी है .

स्नान और कपड़े धोने के लिए नदी पहुंचने लगे ग्रामीण

सुंदर नदी में पानी बढ़ने के बाद आसपास के गांवों के लोगों का नदी की ओर आना-जाना फिर शुरू हो गया है . लोग स्नान करने, कपड़े धोने और मवेशियों को पानी पिलाने के लिए नदी पहुंच रहे हैं .

रमड़ो, कसियातरी, मांछीटांड़, टेंगर, दाढ़ीघाट, सुंदरमोर, सरवां समेत आसपास के गांवों के लोग दैनिक जरूरतों के लिए सुंदर नदी का रुख कर रहे हैं . जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है .

यह भी पढ़ें:

ठाकुरगंगटी में रातभर बरसे बादल,दरारों वाले खेतों में भरा पानी;किसानों के खिले चेहरे

नदी में मछलियां देख युवाओं में बढ़ा उत्साह

बारिश के साथ नदी में पानी का बहाव बढ़ने से युवाओं में मछली पकड़ने को लेकर भी उत्साह देखने को मिल रहा है . नदी में बहकर आ रही मछलियों को पकड़ने के लिए कई नवयुवक जाल लेकर नदी किनारे पहुंच रहे हैं .

सुंदर नदी के किनारे युवाओं को जाल फेंककर मछली पकड़ते देखा जा रहा है . बारिश के बाद नदी में आयी इस रौनक ने ग्रामीण इलाकों में अलग ही उत्साह का माहौल बना दिया है .

सापिन नदी का जलस्तर भी संतोषजनक

तस्वीर जलस्तर बढ़ने के बाद सुंदर नदी. सापिन नदी का जलस्तर. | Prabhat Khabar Network
सापिन नदी का बढ़ा जलस्तर. | Prabhat Khabar Network

इधर, क्षेत्र की सापिन नदी में भी जलस्तर संतोषजनक नजर आ रहा है . लगातार बारिश के बाद दोनों नदियों में पानी बढ़ने से ग्रामीणों में खुशी है .

लोगों का कहना है कि बारिश ने क्षेत्र के सूखते जलस्रोतों को राहत दी है . आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश होती रही तो नदी, तालाब, कुआं और अन्य जलस्रोतों का जलस्तर और बेहतर होने की उम्मीद है .

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola