बारिश ने राजमहल कोल परियोजना की रफ्तार पर लगाया ब्रेक:12 हजार टन घटा कोयला उत्पादन

Updated:
विज्ञापन

ECL ललमटिया साइट पर काम हुआ प्रभावित | Prabhat Khabar Network

राजमहल कोल परियोजना में लगातार बारिश से उत्पादन बुरी तरह प्रभावित . 12 हजार टन से अधिक कोयला उत्पादन घटा. जानें क्या है स्थिति.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोआरीजोर . राजमहल कोल परियोजना क्षेत्र में सोमवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने कोयला उत्पादन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है . लगातार बारिश के कारण परियोजना में सामान्य दिनों की तुलना में करीब 12 हजार टन कम कोयला उत्पादन हुआ है . खदान क्षेत्र में जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बनने से भारी वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है .

आपके शहर में

विज्ञापन

राजमहल परियोजना में सामान्य दिनों में प्रतिदिन करीब 50 हजार टन कोयला उत्पादन होता है . लेकिन लगातार बारिश के कारण उत्पादन में लगभग 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है . इसका असर कोयला डिस्पैच और ओवरबर्डन हटाने यानी मिट्टी कटाई के काम पर भी पड़ा है .

खदान में जलजमाव, भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित

लगातार बारिश से खदान के कई हिस्सों में पानी जमा हो गया है . कीचड़ के कारण डंपर और अन्य भारी वाहनों का परिचालन प्रभावित हुआ है . इसके चलते उत्पादन के साथ-साथ कोयले को स्टॉक यार्ड तक पहुंचाने का काम भी धीमा पड़ गया है .

परियोजना सूत्रों के अनुसार, बारिश के कारण खदान क्षेत्र की बेंचों पर फिसलन बढ़ गयी है . ऐसे में डंपर और भारी मशीनों का परिचालन जोखिम भरा हो गया है . सुरक्षा को देखते हुए कई स्थानों पर काम रोकना पड़ा है .

स्टॉक यार्ड में पानी भरने से डिस्पैच पर भी असर

भारी बारिश का असर कोयला स्टॉक यार्ड पर भी पड़ा है . यार्ड में पानी जमा होने के कारण कोयले की लोडिंग और डिस्पैच का काम प्रभावित हुआ है . उत्पादन में कमी के साथ डिस्पैच की रफ्तार भी कम हुई है .

परियोजना प्रबंधन के सामने फिलहाल सुरक्षा के साथ उत्पादन और डिस्पैच व्यवस्था को सुचारू रखने की चुनौती बनी हुई है .

यह भी पढ़ें:

ललमटिया में रातभर अंधेरा,सुबह तक नहीं लौटी बिजली: पानी को तरसे लोग

बारिश थमते ही युद्धस्तर पर होगी भरपाई

प्रोजेक्ट ऑफिसर ओपी चौधरी ने बताया कि वर्षा ऋतु में हर साल इस तरह की परेशानी सामने आती है . खनन क्षेत्र में फिसलन होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है, जिससे उत्पादन और डिस्पैच दोनों में कमी आती है .

उन्होंने कहा कि मौजूदा गिरावट अस्थायी है . बारिश थमते ही युद्धस्तर पर काम शुरू कर उत्पादन में हुई कमी की भरपाई की जायेगी . परियोजना प्रबंधन को भरोसा है कि चालू वित्तीय वर्ष में कोयला उत्पादन और डिस्पैच का निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जायेगा .

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola