मैट्रिक में नौवां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

मैट्रिक परीक्षा में 96.60 अंक लाकर राज्य स्तर पर प्राप्त किया था 9वां स्थान

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के ललमटिया स्थित सिदो-कान्हू शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा ने विद्यालय की छात्रा सलोनी कुमारी को प्रांतीय सम्मान देकर सम्मानित किया. प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2025 की मैट्रिक परीक्षा में सलोनी कुमारी ने 96.60 अंक प्राप्त किये, जिससे विद्यालय का नाम रौशन हुआ. सलोनी ने जिले में टॉपर होने के साथ-साथ राज्य स्तर पर 9वां स्थान प्राप्त किया. विद्यालय के सचिव निशु टिवड़ेवाल और शिक्षकगण ने भी सलोनी को उसकी सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दी. सलोनी कुमारी ने कहा कि उन्होंने विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों के सहयोग से यह सफलता प्राप्त की है. वह वर्तमान में मेडिकल की तैयारी कर रही है. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की. सलोनी ने यह भी कहा कि मेडिकल में सफलता प्राप्त करने के बाद वह एक अच्छे डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola