छात्राओं ने रंगोली बनाकर मतदान करने को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता पर पेंटिंग का प्रदर्शन करती बालिका

विज्ञापन

पथरगामा. स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बालिका उच्च विद्यालय पथरगामा में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया. छात्राओं ने पेंटिंग व रंगोली बनाकर मतदान के प्रति जागरूक किया. छात्राओं ने मतदाता जागरुकता पर पेंटिंग के साथ निबंध लेखन में बढ़-चढ़कर भाग लिया. इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागी का चयन किया गया. प्रधानाध्यापक अनिल यादव ने बताया कि अच्छे पेंटिंग, रंगोली व निबंध लेखन को जिला स्वीप कार्यालय भेजा जाएगा जहां अच्छे प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा. प्रतियोगिता में शिवानी, अर्पिता, मीनू प्रिया, अंशु, प्रतिमा, सुजाता, आयुषी, नंदनी, पूनम आदि ने भाग लिया. इधर, मतदाता जागरुकता के तहत छात्राओं ने कहा कि मतदान करना अधिकार होता है, जिसका प्रयोग जरूर करना चाहिए. मतदान कर ही एक अच्छी और स्थिर सरकार को चुना जा सकता है. ऐसे में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा. वोट के माध्यम से ही हम विकास करने वाले जनप्रतिनिधि का चयन कर सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola