पंरपरागत रीति से मना बरद खूंटा पर्व

Updated:
विज्ञापन

परसपानी में गौ माता के पूजन के दौरान नाच गान करते आदिवासी कुड़मी समाज

विज्ञापन

पथरगामा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत परसपानी बैंक मोड़ के पास शनिवार को आदिवासी कुड़मी समाज के तत्वावधान में बरद खूंटा पूजा का आयोजन किया. इस दौरान समुदाय के महिला पुरुष ने गौ माता को स्नान कराकर, सिंदूर टिका से साज-सज्जा करते हुए पंरपरागत रीति-रिवाज के साथ पूजन किया. इस अवसर पर समुदाय के लोगों ने ढोल-नगाड़े की थाप पर पाता व झूमर गीत गाकर गीत व नृत्य किया. गीतों में बरद खूंट का बरद, अहीरा गीत, धींगवाइर आदि की प्रस्तुति पेश की. मौके पर आदिवासी कुड़मी समाज के जिलाध्यक्ष विनोद बंसियार, दिलीप महतो, ध्रुव कुमार, जितेंद्र महतो, कमलेश महतो, बसंत, सुधीर, फूलचंद, मदन, सिद्धार्थ, बबलू, मीरा महतो, साक्षी, राजमुनि, उर्मिला समेत आदिवासी कुड़मी समाज के लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola