गोड्डा - ट्रैक से फील्ड तक खिलाड़ियों ने दिखाया दम, खेलो झारखंड एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न
गोड्डा गाँधी मैदान में एडीपीओ नलनी रंजन सम्मानित करते | Prabhat Khabar Network
खेलों झारखंड जिला स्तरीय प्रतियोगिता के तहत गोड्डा में अंडर-17 बालक-बालिका एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की गईं. विभिन्न दौड़, चाल, थ्रो और जंप इवेंट्स में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया. प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया और अगले दिन कबड्डी व खो-खो की प्रतियोगिताएं होंगी.
गोड्डा : खेलो झारखंड जिला स्तरीय प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की एथलेटिक्स स्पर्धाएं गुरुवार को गोड्डा कॉलेज मैदान में संपन्न हुई. प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया. इसके अलावा बालिका वर्ग में 3000 मीटर और बालक वर्ग में 5000 मीटर पैदल चाल प्रतियोगिता हुई. ट्रैक के साथ-साथ फील्ड इवेंट में डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, हाई जंप, लॉन्ग जंप और ट्रिपल जंप तथा 4x100 और 4x400 मीटर रिले दौड़ भी कराई गई.

विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी नलनी रंजन, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, अजय कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिले के सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. आयोजकों ने बताया कि 19 सितंबर को इसी मैदान में अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए