एमएमडीआर विधेयक के खिलाफ झामुमो का हल्लाबोल, गांव-गांव पहुंचकर धरना की अपील

Updated:
विज्ञापन

मेहरमा में बैठक के उपरांत पथरगामा में बैठक के बाद झामुमो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झामुमो ने केंद्र सरकार के खान एवं खनिज विकास संशोधन विधेयक 2026 का विरोध शुरू कर दिया है. कार्यकर्ताओं ने गांवों में जनसंपर्क कर विशाल धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. इस 'काला कानून' के खिलाफ सड़क से संसद तक आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेहरमा : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज विकास विनियमन संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो ने मोर्चा खोल दिया है. प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रफुलो हाट, मसुरिया सहित दर्जनों गांवों और हाट-बाजारों में जनसंपर्क कर प्रखंड मुख्यालय में होने वाले धरना को सफल बनाने की अपील की.

विज्ञापन

केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

ग्रामीणों के बीच बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बिल काला कानून है. केंद्र की भाजपा सरकार देश के सरकारी संस्थानों को पूंजीपतियों के हाथों बेच रही है और अब इस बिल के जरिए देश के खनिज संसाधनों को लूटने की तैयारी में है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार इस बिल को वापस नहीं लेती है, तो झामुमो सड़क से लेकर संसद तक उग्र आंदोलन करेगी.

तस्बीर---मेहरमा में बैठक के उपरांत पथरगामा में बैठक के बाद झामुमो  | Prabhat Khabar Network
मेहरमा में बैठक के उपरांत पथरगामा में बैठक के बाद झामुमो | Prabhat Khabar Network

धरना में जुटने की अपील

उन्होंने कहा कि इस काले कानून के खिलाफ शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है. उन्होंने सभी पंचायत अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की. मौके पर महेंद्र उरांव, हरिनंदन उरांव, रामविलास कुजूर, हड़मा किस्कू, महाराज कुजूर, जयनाथ कुजूर, बसंत एक्का, सितो कुजूर, पंकज कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

19 को पथरगामा में झामुमो का बड़ा धरना

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए एमएमडीआर विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आंदोलन तेज कर दिया है. इसी कड़ी में शुक्रवार 19 सितंबर को पथरगामा प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया जाएगा. गुरुवार को प्रखंड सचिव विजय कुमार महतो के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया.

विधेयक को लेकर जताया विरोध

इस दौरान जिला सचिव वासुदेव सोरेन ने कहा कि केंद्र की एमएमडीआर विधेयक नीति आदिवासी, मूलवासी और झारखंड विरोधी है. केंद्र सरकार इस कानून के जरिए राज्य के खनिज संसाधनों पर कॉरपोरेट घरानों को कब्जा दिलाना चाहती है, जिसे झामुमो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने दावा किया कि धरना में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा.

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र मरांडी, प्रखंड सचिव विजय कुमार महतो, उपाध्यक्ष नीलू दे, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू हांसदा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बच्चन दर्वे, पंचायत अध्यक्ष अभिलाल सोरेन, जमाल अंसारी, पप्पू कुंवर, हावील मुर्मू, लखीराम, हबी मुर्मू समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola