डेढ़ किमी तक कचरे से पटा सिंचाई डांढ़, ग्रामीणों ने श्रमदान कर शुरू की सफाई

Updated:
विज्ञापन

जेसीबी से काम कराते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पचुआकित्ता गांव में सिंचाई डांढ़ का डेढ़ किलोमीटर हिस्सा वर्षों से कचरे से पटा पड़ा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और पानी का बहाव प्रभावित हो रहा है. ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान कर सफाई का मोर्चा संभाला है, लेकिन संकरे हिस्सों के लिए विशेष मदद की दरकार है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बसंतराय : कैथपुरा पंचायत के पचुआकित्ता गांव से गुजरने वाला सिंचाई डांढ़ वर्षों से सफाई के इंतजार में कचरे से पट गया है. करीब डेढ़ किलोमीटर हिस्से में गंदगी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है और पानी का बहाव भी प्रभावित हो रहा है. शनिवार को ग्रामीणों ने श्रमदान कर सफाई की शुरुआत की.

विज्ञापन

जेसीबी से भी नहीं पहुंची कई जगह

कचरा हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गयी, लेकिन डांढ़ के कई हिस्से संकरे होने के कारण मशीन वहां नहीं पहुंच सकी. ग्रामीणों ने अपने स्तर से कचरा हटाकर गंदगी कम करने का प्रयास किया. उनका कहना है कि संकरे हिस्सों की सफाई मजदूर लगाकर ही पूरी की जा सकती है. गंदगी से आसपास के ग्रामीणों के साथ मस्जिद में नमाज पढ़ने आने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है.

पांच किमी लंबा है सिंचाई डांढ़

ग्रामीणों के अनुसार, गेरुआ नदी से निकला यह सिंचाई डांढ़ करीब पांच किलोमीटर लंबा है और क्षेत्र के धान उत्पादक किसानों के लिए महत्वपूर्ण है. सनौर से पचुआकित्ता के बीच डांढ़ का बड़ा हिस्सा गंदगी से भरा है. इससे पानी का बहाव प्रभावित होने के कारण किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचने में परेशानी होती है.

पूरी सफाई के लिए पहल की मांग

ग्रामीणों ने डांढ़ की पूरी सफाई के लिए डीसी से विशेष पहल करने की मांग की है. गोड्डा विधायक सह श्रम, नियोजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव से भी मामले में पहल कर स्थायी समाधान कराने की अपील की गयी है.

ग्रामीणों ने मिलकर शुरू की सफाई

मौके पर ग्रामीण जमील अख्तर, सज्जाद आलम, अशफाक आलम, जलील अख्तर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola