हज के लिए 23 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन : आलम

Updated:
विज्ञापन

हज के लिये उम्र सीमा 65 से बढाकर 70 करने की मांग

विज्ञापन

हज यात्रा 2025 के लिए जाने वाले यात्रियों को ऑनलाइन आवेदन की तिथि एक बार फिर बढ़ाई गयी है. पहले निर्धारित आखरी तिथि नौ सितंबर तक ही थी, जिसे बढ़ाकर 23 सितंबर कर दिया गया है. अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के निर्देश पर हज कमेटी ऑफ़ इंडिया की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. यह जानकारी राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सह राज्य हज कोर्डिनेटर हाजी इकरारुल हसन आलम ने दी. कहा कि झारखंड का कोटा 2800 की है. अब तक हजार से भी कम आवेदन प्राप्त हुआ है. वहीं यूपी से साढ़े आठ हजार लोगों ने हज के लिए आवेदन किया है. यूपी का कोटा 31,108 हज यात्रियों का है. श्री आलम ने बताया कि हज यात्रा महंगा होने के साथ उम्र सीमा 65 कर दी गयी है. यात्रियों में कमी का मुख्य वजह उम्र सीमा भी है. मामले में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार को पुनर्विचार करने की जरूरत है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola