नयानगर में कक्षा 10वीं के टॉपर छात्रों का सम्मान, सफलता पर खुशी की लहर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विद्यालय को उच्च विद्यालय का दर्जा देने की मांग

विज्ञापन

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित होते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गयी. इसी क्रम में पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय नयानगर में टॉपर छात्रों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर होनहार विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया. टॉपर छात्रों में जेबा परवीन (443 अंक, प्रथम स्थान), सेतु कुमारी (415 अंक, द्वितीय स्थान), तौफीक उमर (410 अंक, तृतीय स्थान) आदि शामिल हैं. विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला. बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र उपस्थित रहे और मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया. विद्यालय के शिक्षकों द्वारा सभी टॉपर छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक फिरदौस अंजुम ने कहा कि सफलता मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम होती है. उन्होंने यह भी कहा कि ये छात्र आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं. मौके पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वसीम अकरम, सहायक शिक्षक महमूद हसन, ग्लोरिया बारला, खुर्शीद आलम और नियाज़ अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान छात्रों और शिक्षकों ने महत्वपूर्ण मांग उठायी. उन्होंने बताया कि विद्यालय में करीब 1137 छात्रों का नामांकन हो चुका है. ऐसे में इस विद्यालय को 2 उच्च विद्यालय का दर्जा देने की मांग तेज हो गयी है, ताकि आसपास के विद्यार्थियों को इंटर की पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े. विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और कंप्यूटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे इसे 2 उच्च विद्यालय के लिए पूरी तरह उपयुक्त माना जा रहा है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola