असामाजिक तत्वों ने चाय दुकान में लगायी आग, 50 हजार की क्षति

मेहरमा थाना क्षेत्र में बायपास नहर के पास शुक्रवार देर रात की है घटना
प्रतिनिधि, मेहरमा मेहरमा थाना क्षेत्र में बायपास नहर के पास असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार की देर रात चाय की दुकान में आग लगा दी. पीड़ित दुकानदार संतोष साह को 50 हजार की क्षति पहुंची है. दुकान के सभी सामान जल कर राख हो गये. दुकान मालिक ने बताया कि शुक्रवार की देर रात सोए थे. इसी बीच असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. दुकान में आगजनी होता देख लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया. पर किसी ने भी आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटायी. समान जल जाने से 50 हजार रुपये की क्षति पहुंची है. इस मामले में दुकान मालिक ने मेहरमा थाने में आवेदन देकर आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है. एसआइ सह प्रभारी थाना प्रभारी विधानचंद्र पटेल ने बताया कि दुकान मालिक ने आवेदन दिया है. आग लगाने वालों व्यक्तियों की छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




