2.92 करोड़ की लागत से बना मेहरमा का नया थाना भवन

Updated:
विज्ञापन

कृषि मंत्री व एसपी ने संयुक्त रूप से किया उदघाटन

विज्ञापन

कृषि पशुपालन, मत्स्य व सहकारिता मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रविवार को मेहरमा के नये थाना भवन का उदघाटन किया. उदघाटन कार्यक्रम के दौरान मंत्री के अलावा एसपी अनिमेश नथानी सहित जिले के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. नये थाना भवन को 2 करोड़ 92 लाख की लागत से पुलिस हाउसिंग सोसायटी द्वारा बनाया गया है. उदघाटन के दौरान कृषि मंत्री व एसपी ने नये थाना भवन का निरीक्षण किया. बताते चलें कि मेहरमा थाना भवन वर्षों से जर्जर था. जर्जर रहने के कारण मेहरमा के थाना स्टाफ को रहने व कार्य करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था .इसके कारण थाना के कई पदाधिकारी मेहरमा पंचायत भवन व बाहर में भाड़े पर कमरा लेकर रहते थे. थाना भवन का उदघाटन होने से अब थाना के स्टाफ जर्जर भवन की जगह अच्छे भवन में रहेंगे . इससे थाना के स्टाफ में काफी खुशी है. नये थाना भवन के उदघाटन के दौरान बीडीओ अभिनव कुमार, एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद, इंस्पेक्टर हरिकिशोर मंडल, थाना प्रभारी नीतीश अश्विनी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola