शहर की सीमाएं सील, चार प्रमुख स्थानों पर वाहनों की जांच तेज

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 22 Feb 2026 10:34 PM

विज्ञापन

मतदान से पहले प्रशासन सख्त, वाहनों की सघन जांच के लिए सड़कों पर उतरी पुलिस

विज्ञापन

गोड्डा में सोमवार को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है. शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर के चार प्रमुख स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. चुनाव के दौरान अवैध शराब, भारी मात्रा में नकदी तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री के परिवहन को रोकने के लिए पुलिस ने शहर की सीमाओं को सील कर दिया है. चुनावी आचार संहिता के पालन को लेकर उड़नदस्ता दल और स्टेटिक सर्विलांस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं. संदिग्ध प्रतीत होने वाले प्रत्येक वाहन की बारीकी से तलाशी ली जा रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से ले जाई जा रही भारी नकदी, उपहार सामग्री अथवा अन्य वस्तुओं की विशेष जांच की जा रही है. साथ ही वाहनों पर लगे राजनीतिक झंडों एवं बैनरों की वैधता की भी जांच की जा रही है, ताकि आचार संहिता का उल्लंघन न हो. सुरक्षा के मद्देनजर अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य भयमुक्त एवं पारदर्शी वातावरण में चुनाव संपन्न कराना है. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधि पाये जाने पर तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं. प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील किया है कि वे जांच अभियान में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola