शॉर्ट सर्किट से लगी आग, अनाज और बकरियां जलकर हुई नष्ट

हनवारा में घर में अचानक आग लगने से परिवार हुआ प्रभावित
हनवारा थाना क्षेत्र के मिल्की हनवारा गांव में रविवार देर रात सरगुन रविदास के घर में अचानक आग लग गयी. घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे. अचानक घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख परिजनों की नींद खुली और वे तत्काल बाहर निकले. देखते ही देखते घर का एक हिस्सा आग की चपेट में आ गया. पीड़ित परिवार की पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. सूचना मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि बद्री साह भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. घटना का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. इस अगलगी में घर में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गये. साथ ही घर में बंधी दो बकरियां भी जलकर मर गयीं. घटना में पीड़ित परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो यह आसपास के घरों तक फैल सकती थी. पीड़ित परिवार अब सदमे में है. ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग किया है कि पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा और सहायता सामग्री प्रदान की जाये.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




