गांव पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस

Updated at : 04 Jun 2017 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
गांव पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस

दोनों पक्ष की ओर से थाना में दिया गया आवेदन चापानल से पानी भरने के विवाद में एक जख्मी गोड्डा : भीषण गरमी में लोगाें को पानी के लिए जद्दोजहद करना पड़ा रहा है. साथ ही पानी के इंतजाम करने को लेकर ग्रामीणों में तनाव भी होने लगा है. ऐसा ही एक मामला सदर प्रखंड […]

विज्ञापन

दोनों पक्ष की ओर से थाना में दिया गया आवेदन

चापानल से पानी भरने के विवाद में एक जख्मी
गोड्डा : भीषण गरमी में लोगाें को पानी के लिए जद्दोजहद करना पड़ा रहा है. साथ ही पानी के इंतजाम करने को लेकर ग्रामीणों में तनाव भी होने लगा है. ऐसा ही एक मामला सदर प्रखंड क्षेत्र के बेलारी गांव से आया. यहां चापानल से पानी भरने को लेकर ग्रामीण आपस में ही भिड़ गये. बेलारी गांव निवासी राजो देवी चापानल से पानी भरने गयी थी. चापानल के पास रहने वाले लोगों ने उसे पानी भरने से मना कर दिया.
इसी बात को लेकर राजो देवी के पति फूलचंद दास ने चापानल से पानी नहीं भरने देने का कारण जानना चाहा तो मना करने वालों ने कहा कि यह सरकारी नहीं निजी चापानल है. पानी भरने नहीं देंगे. इसी बात को फूलचंद दास व अन्य ग्रामीणों में विवाद बढ़ गया और ग्रामीणों ने फूलचंद को मारपीट कर घायल कर दिया. परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया. साथ ही थाना को सूचना भी दी गयी है.
चापानल से पानी भरने के लिये किया मना
कारण पूछने पर मारपीट कर किया जख्मी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola