गोड्डा पर कभी कांग्रेस का था दबदबा, झारखंड बना, तो जीत के लाले पड़े, जानें गोड्डा विधानसभा क्षेत्र का लेखा-जोखा
Updated at : 16 Dec 2019 7:14 AM (IST)
विज्ञापन

निरभ किशोर कुल वोटर 280044 पुरुष वोटर 148153 महिला वोटर 131891 गोड्डा : कांग्रेस का गढ़ रही गोड्डा विधानसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा था. राज्य गठन के बाद इस सीट की स्थिति बदल गयी है. यहां भाजपा और राजद ही जीत रहे हैं. 2000 में पहली बार राजद के टिकट से संजय यादव […]
विज्ञापन
निरभ किशोर
कुल वोटर
280044
पुरुष वोटर
148153
महिला वोटर
131891
गोड्डा : कांग्रेस का गढ़ रही गोड्डा विधानसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा था. राज्य गठन के बाद इस सीट की स्थिति बदल गयी है. यहां भाजपा और राजद ही जीत रहे हैं. 2000 में पहली बार राजद के टिकट से संजय यादव जीते. 2005 के चुनाव में भाजपा के टिकट से मनोहर टेकरीवाल जीते.
2009 में भाजपा प्रत्याशी रघुनंदन मंडल को संजय यादव ने पटखनी दी. इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुनंदन मंडल को जहां 34747 मत मिले, वहीं राजद प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव ने 43502 वोट लाकर जीत हासिल की थी. जेएमएम के उम्मीदवार मनोहर टेकरीवाल 22832 मतों पर तीसरे स्थान पर थे. 2014 के चुनाव में भाजपा के रघुनंदन मंडल ने संजय यादव को हरा दिया. रघुनंदन मंडल ने 34486 मतों के अंतर संजय यादव को शिकस्त दी थी.
रघुनंदन मंडल के निधन के बाद 2016 के उपचुनाव में एक बार फिर स्व मंडल के पुत्र अमित कुमार मंडल ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और उन्हें 83981 मत मिले. राजद से संजय यादव दूसरे स्थान पर रहे. पहले दो चुनाव में 1952 व 1957 में यहां दो सीट था – गोड्डा दामिन व गोड्डा. गोड्डा दामिन सुरक्षित सीट थी. गोड्डा जेनरल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते थे. 1962 से गोड्डा स्वतंत्र रूप से एक सीट होने के बाद दो बार दीनदयाल चौधरी कांग्रेस के टिकट पर जीते थे.
1969 में एक बार एसएसपी के टिकट पर हेमंत कुमार झा जीते. इसके बाद हेमंत झा कांग्रेस में शामिल हुए और 1972 में दोबारा विधायक बने. 1977 में जेएनपी के लखन महतो ने पटखनी दी, लेकिन 1980 में फिर से कांग्रेस के टिकट पर हेमंत झा जीते. इसके बाद दो बार झामुमो के सुमरित मंडल जीते. 1995 मेें कांग्रेस ने एक बार फिर सीट छीन ली.
तीन महत्वपूर्ण कार्य जो हुए
1. 450 कराेड़ से नयी सड़कें बनी
2. बीयर व चेकडैम का निर्माण
3. आइटीआइ कॉलेज व नर्सिंग स्कूल खुले
तीन महत्वपूर्ण कार्य जो नहीं हुए
1. गोड्डा नहीं बन सका शिक्षा का हब
2. स्कील डेवलपमेंट सेंटर नहीं खुल सका
3. बीयर का निर्माण कार्य नहीं हुआ
रिकॉर्ड काम किया : अमित
पिता रघुनंदन मंडल के निधन के बाद उप चुनाव में भाजपा के विधायक बनें अमित मंडल का कहना है कि क्षेत्र में 450 करोड़ रुपये से अधिक के योजनाओं को सरजमीं पर उतारने का काम किया है. इसमें सड़क व सिंचाई की योजनाएं शामिल हैं.
जनता को केवल ठगा गया : संजय
पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव का कहना है कि पांच वर्षों के दौरान क्षेत्र के जनता को केवल ठगने का काम किया गया. यहां की सबसे बड़ी समस्या जो सिंचाई की है, इस पर काम के नाम पर मजाक बनाया गया. अब तक शहर में बाइपास का निर्माण भी नहीं हो पाया.
2005
जीते : मनोहर कुमार टेकरीवाल, भाजपा
प्राप्त मत : 43728
हारे : संजय प्रसाद यादव, राजद
प्राप्त मत :30639
तीसरा स्थान : रजनीश आनंद, कांग्रेस
प्राप्त मत : 23877
2009
जीते : संजय प्रसाद यादव, राजद
प्राप्त मत : 43502
हारे : रघुनंदन मंडल, भाजपा
प्राप्त मत : 34747
तीसरा स्थान : मनोहर कु टेकरीवाल झामुमो
प्राप्त मत : 22832
2014
जीते : रघुनंदन मंडल, भाजपा
प्राप्त मत : 87158
हारी : संजय प्रसाद यादव, राजद
प्राप्त मत : 52672
तीसरा स्थान : राकेश कुमार साह, झामुमो
प्राप्त मत : 17329
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




