विकास के लिए शिक्षित होना जरूरी

Updated at : 10 Aug 2018 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
विकास के लिए शिक्षित होना जरूरी

बोआरीजोर : प्रशिक्षण भवन में प्रमुख चंद्र हांसदा व जिला परिषद सदस्य बाबूलाल मरांडी ने सिदो-कान्हू के तस्वीर पर माल्यार्पण किया. कहा कि आदिवासी भाइयों एवं बहनों को शिक्षित होना आवश्यक है. अशिक्षित रहने के कारण ही हम लोग अपने विकास के बारे में नहीं सोच पाते हैं. अगर हम अपना विकास चाहते हैं तो […]

विज्ञापन

बोआरीजोर : प्रशिक्षण भवन में प्रमुख चंद्र हांसदा व जिला परिषद सदस्य बाबूलाल मरांडी ने सिदो-कान्हू के तस्वीर पर माल्यार्पण किया. कहा कि आदिवासी भाइयों एवं बहनों को शिक्षित होना आवश्यक है. अशिक्षित रहने के कारण ही हम लोग अपने विकास के बारे में नहीं सोच पाते हैं. अगर हम अपना विकास चाहते हैं तो शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है.

इस दौरान मुखिया अंजना सोरेन, सुहागिनी मरांडी, भागो मरांडी, पटवारी हांसदा आदि उपस्थित थे. वहीं, ललमटिया स्थित भोडाय पुनर्वास स्थल के चांद भैरव स्टेडियम में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. आदिवासी रीति रिवाज से पूजा पाठ की गयी. प्रमोद हेंब्रम ने कहा कि आदिवासी की संस्कृति विलुप्त हो रही है. इसे बचाना आवश्यक है. इधर, ललमटिया चौक में आदिवासियों की ओर से सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि संजना हांसदा, महेंद्र हेंब्रम, मीतलाल सोरेन, बाबूराम किस्कू, भीम मरांडी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola