गोड्डा एसडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने की कार्रवाई

गोड्डा/बसंतराय : गोड्डा एसडीओ सौरव कुमार सिन्हा के निर्देश पर बसंतराय बीडीओ ने मंगलवार की सुबह कुल पांच ओवरलोडेड ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. बसंतराय बीडीओ रामबालक कुमार ने यह कार्रवाई की है. जब्त सभी ट्रैक्टर को नगर थाना में लगा दिया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई हुई है. हालांकि […]
गोड्डा/बसंतराय : गोड्डा एसडीओ सौरव कुमार सिन्हा के निर्देश पर बसंतराय बीडीओ ने मंगलवार की सुबह कुल पांच ओवरलोडेड ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. बसंतराय बीडीओ रामबालक कुमार ने यह कार्रवाई की है. जब्त सभी ट्रैक्टर को नगर थाना में लगा दिया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई हुई है. हालांकि बीडीओ ने बताया कि सभी वाहनों का चलान था. लेकिन ओवरलोडिंग कर बालू ले जाया जा रहा था. ट्रैक्टर संख्या जेएच 17 एच 4636, जेएच 17 डी 6525, जेएच 17 डी 6211, जेएच 18 ए 9843, जेएच 17 जे 3058 को जब्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




