प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरना

Updated at : 07 Jun 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरना

रोष. विभिन्न मांगों को लेकर आदिम जनजाति पहाड़िया विकास समिति का प्रदर्शन राज्यपाल के नाम सीओ को सौंपा मांगों का ज्ञापन दामिन डाक बंगला मरम्मत करे सरकार विस व लोस में पहाड़िया सीट आरक्षित करने की मांग सुंदरपहाड़ी : विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष मंगलवार को आदिम जनजाति पहाड़िया विकास समिति की […]

विज्ञापन

रोष. विभिन्न मांगों को लेकर आदिम जनजाति पहाड़िया विकास समिति का प्रदर्शन

राज्यपाल के नाम सीओ को सौंपा मांगों का ज्ञापन
दामिन डाक बंगला मरम्मत करे सरकार
विस व लोस में पहाड़िया सीट आरक्षित करने की मांग
सुंदरपहाड़ी : विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष मंगलवार को आदिम जनजाति पहाड़िया विकास समिति की ओर से एक दिवसीय धरना दिया गया. जिसकी अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष सिमोन मालतो, महासचिव कामेश्वर पहाड़िया एवं सचिव शोभाकांत मालतो ने संयुक्त रूप से किया. मांगों में दामिन क्षेत्र के विधानसभा तथा लोकसभा को पूर्णत पहाड़िया सीट आरक्षित किया जाये, आदिम जनजाति पहाड़िया सरदार, नायक, मांझी की बहाली करने एवं पहाड़िया जाति को पूर्ण अधिकार देने,
प्रत्येक दामिन डाक बंगला को मरम्मत करने की मांग की गयी. संगठन की ओर से मांगों का ज्ञापन राज्यपाल के नाम सीओ को सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि बैजनाथ पहाड़िया, सूरजा पहाड़िया, पतरास पहाड़िया, जामा पहाड़िया, सूरजा पहाड़िया, नयाब नारा पहाड़‍िया, कमलेश पहाड़िया,कामेश्वर पहाड़िया, गणेश पहाड़िया सहित सैकड़ों सरदार सहित ग्रामीण शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola